उतराखंड में यहां 2 लड़कियों को मिला लड़का होने का दर्जा, जानिए क्या है पूरा मामला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ भारत सरकार के नेशनल पोर्टल फ़ॉर ट्रांसजेंडर पर्सन्स पर आवेदन करने के बाद जन्म से लिंग के विपरीत जीवनयापन कर रहीं दो लड़कियों को अब लड़कों का दर्जा मिल गया है। पोर्टल पर दोनों के नाम दर्ज होने के बाद जिलाधिकारी धीराज गब्यल ने उन्हें पहचान पत्र व प्रमाण पत्र सौंप दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, बकरी को गुलदार ने बनाया अपना निवाला, 3 महीने पहले इसी क्षेत्र 9 वर्षीय बच्चे को भी बनाया था निवाला, वन विभाग की कार्यशैली पर ग्रामीणों में रोष।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से उभयलिंगी व्यक्ति अधिनियम 2019 लागू किया गया है। इसके तहत लिंग के विपरीत जीवन जीने वाले युवक- युवतियों को नेशनल पोर्टल फॉर ट्रांसजेंडर पर्सन्स पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होता है। पहचान पत्र व प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए पोर्टल पर नैनीताल जिले की दो लड़कियों ने लड़के का दर्जा पाने के लिए आवेदन किया था। जिलाधिकारी धीराज गब्यलि ने बताया कि आवेदकों को विधेयक की धारा 5 के अधीन पहचान पत्र व प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां मुर्दा अर्थी से उठकर बोला यह क्या कर रहे हो, अंतिम संस्कार में आए लोगों के उड़े होश।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल को इस कार्य के लिए नोडल बनाया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि पोर्टल पर आवेदन करने के बाद लड़के व लडकियों के दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया जाता हैता कि कोई किसी तरह की चूक नहा और गलत प्रमाण पत्र न बन सके।

यह भी पढ़ें 👉 यहां जलसंस्थान की की घोर लापरवाही के चलते नालियों का दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग।

जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि लोग इस पोर्टल पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहचान बदलने वाले लड़के व लड़कियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *