बागेश्वर, कपकोट से बागेश्वर आ रही कार समाई 100 मीटर गहरी खाई में एक मौत, कई लोग घायल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

 बागेश्वर/ कपकोट से बागेश्वर आ रही कार कान्यालिकोट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। वाहन को खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। साथ ही गंभीर रूप से घायलों को अपने वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, सभी जिलों के मुख्य शिक्षाधिकारियों, जिला शिक्षाधिकारियों, खंड शिक्षाधिकारियों, के साथ ही विधालय प्रभारियों वेतन आहरण पर लगी रोक।

 प्राप्त जानकारी के मुताबिक महेंद्र सिंह परिहार पुत्र मोहन सिंह परिहार अपने ससुराल अनर्सा में अपने साले की बारात में टेंट लगाने के लिए गया हुआ था। देर रात अपने लेवरों के साथ अपनी कार यूके 02- 5159 वापस घर को आते कर असंतुलित होकर सौ मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें चालक 42 वर्षीय महेंद्र परिहार पुत्र मोहन परिहार की मौत हो गई। जबकि अन्य सवार 24 वर्षीय प्रकाश चंद्र पुत्र जगदीश राम निवासी अडोली, 38 वर्षीय राजकुमार पुत्र मोहन लाल निवासी अडोली, अनिल कुमार पुत्र मोहन लाल निवासी अरावली, 35 वर्षीय पप्पू परिहार पुत्र मोहन सिंह निवासी खोली गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 द्वाराहाट, शराब पीकर वाहन चलाना चालक को पड़ गया भारी, वाहन सीज डीएल निरस्तीकरण की कार्यवाही।

घायलों को स्थानीय लोग तत्काल जिला अस्पताल लाए। यहां उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घायलों में गंभीर रूप से घायल पप्पू परिहार को हायर सेंटर रिफर किया गया है। घटना के बाद मृतक महेंद्र की पत्नी मंजू देवी का रो रो कर बुरा हाल है। जबकि महेंद्र के घर और ससुराल में मातम छाया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *