अल्मोड़ा, आम जनमानस से मददत की गुहार, किडनी प्रत्यारोपण के लिए आर्थिक तंगी से जूझ रहा है मनोज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/  यहां कटारमल हवालबाग निवासी निर्धन मनोज कुमार आर्थिक तंगी के कारण जीवन से संघर्ष कर रहा है। 29 वर्षीय मनोज पैर से कमजोर है। वह दिल्ली में किसी कोठी में काम करता है। बीते कुछ सालों से वह बीमार भी था। दिल्ली स्थित राममनोहर लोहिया अस्पताल में जॉच से पता चला कि उसकी किडनीयो ने काम करना बंद कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉हमने किया था आगाह, पतंजलि के भ्रामक विज्ञापन पर आयुष मंत्रालय का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा।

चिकित्सकों ने किडनी ट्रांस्प्लांट की सलाह दी है। इसमें 7 लाख से अधिक का खर्चा है। कटारमल क्षेत्र के ग्रामीण बड़ी संख्या में अपनी क्षमतानुसार उसके लिए आर्थिक सहयोग जुटा रहे हैं। उसकी पत्नी मनोज को किडनी देने को तैयार है।

मनोज के दो छोटे बच्चे हैं और परिवार के भरण पोषण का वही सहारा है। उसके पिता कुछ वर्ष पहले गुजर चुके हैं। मनोज की पत्नी ने सामाजिक लोगों से आर्थिक सहयोग की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉नैनी झील में रिटायर्ड वन कर्मी के शव मिलने से फैली सनसनी।

उन्होंने लोगों से मनोज के जीपे नम्बर 9910719926 पर आर्थिक सहयोग की गुहार लगाई है। फिलहाल मनोज का डायलाईसिस चल रहा है और वह जीवन से संघर्ष कर रहा है। परिवार में उसकी दो बहनों और एक भाई का जिम्मा भी मनोज के ऊपर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *