टिहरी/ देवप्रयाग क्षेत्र में बीते कई दिनों से गुलदार की दहशत बनी हुई है। अपनी पत्नी के साथ जा रहे एक व्यक्ति पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस बीच व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पत्नी के शोर मचाने पर भाग खड़ा हुआ गुलदार
प्राप्त जानकारी के अनुसार कुलसारी के शेर सिंह अपनी पत्नी के साथ देवप्रयाग के लिए जा रहे थे। इसी बीच बागी हॉस्पिटल मोड़ पर गुलदार ने उन पर हमला कर दिया।
गुलदार के हमला करने पर शेर सिंह की पत्नी शोर मचाने लगी। पत्नी के शोर मचाने के कारण गुलदार वहां से भाग गया। हमले में शेर सिंह के पैर पर गहरे घाव लगे हैं।