


न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा:-
अल्मोड़ा/ सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली पूरे शबाब पर है। परंपरागत बैठकी होली के साथ ही खड़ी होली का आयोजन भी हो रहा है। महिलाओं में होली के प्रति खासी उमंग देखी जा रही है। घर-घर होली महफिलों का आयोजन हो रहा है।
यह भी पढ़ें 👉 : गाज़ियाबाद में कुमाऊं की विरासत को संजोए हुए साहिबाबाद में बैठकी होली का हुआ भव्य आयोजन।
इतवार को भाजपा नेता किरन पत के आवास साई मन्दिर के पास में महिला होली का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक होली का जम कर गायन किया। इस दौरान स्वांग भी प्रस्तुत किए गए।














