मौसम अपडेट >> राज्य के 08 जिलों में तात्कालिक येलो अलर्ट जारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ देहरादून सहित कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारत मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने उत्तराखंड राज्य के देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली जिले में अगले तीन घंटे झमाझम बारिश और बिजली चमकने का तात्कालिक येलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड में यहां हरे फलदार पेड़ काटने पर एनजीटी ने जिलाधिकारी, डीएफओ सहित इन चार लोगों पर लगाया जूर्माना, शिकायतकर्ता को भू माफियाओं से मिल रही है धमकियां।

आईएमडी द्वारा जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इन 08 जिलों में तीन घंटे गरज चमक के साथ हल्की बारिश औ झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज मौसम ने अचानक करवट बदली। राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को आज राहत पहुंचाई।पहाड़ों की रानी मसूरी में भी शनिवार को सुबह थोड़ी देर धूप खिलने के बाद बूंदाबांदी हुई। जिससे यहां ठंडक लौट आई।

यह भी पढ़ें : विद्युत दरों में की गई वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा।

वहीं केदारनाथ में बर्फबारी होने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। केदारनाथ में बर्फबारी हो रही है। जबकि रुदप्रयाग के निचले इलाकों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए थे। केंद्र की ओर से अधिकांश जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। बडकोट यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में भी मौसम का मिजाज बदला। यमुनोत्री धाम सहित आसपास खरशालीगांव जानकीचट्टी नारायण पुरी फूलचट्टी क्षेत्र में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं बड़कोट तहसील क्षेत्र में आसमान में गर्जन के साथ रिमझिम बारिश शुरू हुई। मौसम के बदलते मिजाज से लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *