उत्तराखंड में फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज आंधी के साथ तेज बारिश का अलर्ट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट बदलने को तैयार है। मौसम विभाग ने 27 मई से राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी दी है। इसको देखते हुए उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 भाजपा का निर्लज्ज नेता दिल्ली-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेहद आपत्ति जनक हालात में सीसीटीवी कैमरे में कैद।

 मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक मंगलवार से राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के कई क्षेत्रों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉 गौचर के सांस्कृतिक मंच पर अहिल्याबाई होलकर का त्रिशताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया गया।

साथ ही कुछ जगहों पर एक-दो दौर की तेज बारिश होने की भी संभावना भी जताई गई है।

कहां-कहां रहेगा असर

गढ़वाल क्षेत्र के देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिलों में मौसम अधिक प्रभावी रहने की संभावना है वहीं कुमाऊं मंडल के नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ जिलों में भी बादल गरजने के साथ ही तेज वर्षा की चेतावनी दी गई है।
सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और खुले जगहों से बचने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां हुआ भीषण सड़क हादसा गहरी खाई में गिरी कार मौके पर ही 4 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

विशेष रूप से किसान, पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग, और ट्रैकिंग या यात्रा पर निकले पर्यटकों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। बिजली चमकने और तेज हवाओं की वजह से पेड़ गिरने, बिजली की लाइन बाधित होने और यातायात में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। येलो अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने आपदा प्रबंधन टीमों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। स्थानीय प्रशासन को भी कहा गया है कि वे संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखें।

 अगले कुछ दिन महत्वपूर्ण

डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक मौसम की यह स्थिति अगले कुछ दिनों तक बनी रह सकती है।

यह भी पढ़ें 👉 चौखुटिया, पुल नवनिर्माण से पूर्व अस्थाई व्यवस्था ठोस करने की माग मंगलवार को होगा विरोध प्रदर्शन।

इसलिए लोगों को मौसम विभाग द्वारा समय-समय पर जारी की जाने वाली चेतावनियों और पूर्वानुमानों पर ध्यान देना जरूरी है। मौसम परिवर्तन से जहां एक ओर तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है वहीं दूसरी ओर किसानों को फसल और बागवानी कार्यों में भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *