उत्तराखंड कांग्रेस ने राज्य में खस्ताहाल स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के आवास का किया घेराव।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ उत्तराखंड कांग्रेस ने बदहाल स्वास्थ्य, शिक्षा व्यवस्था को लेकर हल्ला बोला पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और उनके समर्थकों ने कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया इस बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें 👉 गुलदार ने किया युवक पर हमला।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर राज्य में बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य का आरोप लगाते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। काफी देर तक प्रीतम सिंह और उनके समर्थक धरने पर बैठे रहे। जिसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। इस बीच प्रीतम सिंह ने कहा राज्य के अस्पतालों की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की कमी बनी हुई है लेकिन सरकार इसे गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों का अभाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉 8 और 9 से बर्फबारी व बारिश के आसार।

प्रीतम सिंह ने कहा उत्तराखंड में लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रीतम सिंह ने कहा उन्होंने पहले ही ऐलान कर दिया था कि आज वह धरने पर बैठेंगे इसलिए आज वह शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। प्रीतम सिंह ने कहा समूची सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। इस भ्रष्टाचार के खिलाफ उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉 कलयुगी बेटे ने पेंशन के पैसे नहीं देने पर रिटायर्ड फौजी पिता को पिटा बेरहमी।

उनका कहना है कि आज उन्होंने धरने में अकेले बैठने का निर्णय लिया था परन्तु तमाम साथी उनके धरने में शामिल होने के लिए पहुंच गए। भविष्य में वह घेराव और शहर को जाम करने का आह्वान करेंगे। उन्होंने कहा इस मुद्दे पर वे सरकार से आर पार की लड़ाई लड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *