रुद्रप्रयाग/ जिले से बड़े सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें दो महिलाओं की मौत होना बताया जा रहा है। रुद्रप्रयाग में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। डूंगरी मोटरमार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
्प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना सुबह लगभग छह बजे की है। ग्राम डूंगरी से एक परिवार कार संख्या (uk13A 4341) में सवार हो रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हुआ था। इस बीच डूंगरी मार्ग पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। किसी ने हादसे की सूचना एसडीआरएफ को दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने खाई में जाकर देखा तो दो लोगों की मौत हो चुकी थी।
हादसे में कलपेश्वरी उम्र 58 वर्ष पत्नी बुद्धि लाल आरती उम्र 24 वर्ष पुत्री जितपाल की मौके पर ही मौत हो गई। और जितपाल उम्र 50 वर्ष पुत्र बुद्धि लाल, बुद्धि लाल उम्र 70 वर्ष पुत्र हीरु लाल, देवेश्वरी देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी जितपाल पूजा उम्र 27 वर्ष पुत्री जितपाल घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक देवेश्वरी देवी की हालत गंभीर है।