चमोली/ बरसात के इस मौसम में लगातार सड़क दुर्घटनाओं
की खबरें सामने आ रही हैं इस वक्त उत्तराखंड के सभी जिलों को बारिश ने लगातार प्रभावित किया है अनेक सड़के बंद हैं तो अनेक जगह लोग मर रहे हैं चमोली जिले में चट्टापीपल के समीप आज 6 जुलाई को सुबह-सुबह 10 बजे के लगभग चटवा पीपल के पास
बुलेट पर चट्टान गिरने से हैदराबाद निवासी दो व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बुलेट UK 14TA 7060 में सवार निर्मल शाही उम्र 36 वर्ष पुत्र रामकृष्ण निवासी हैदराबाद व सत्य नारायणा पुत्र अज्ञात उम्र 50 वर्ष निवासी थाना पद्मा राव नगर जिला रंग रेड हैदराबाद बद्रीनाथ धाम से वापस आ रहे थे।
भारी बारिश से सड़क के ऊपर की चट्टान एकदम भर-भरा कर सड़क पर गिरने के कारण दोनों दब गए और मौके पर ही दोनों की दर्दनाक मौत हो गई है। पुलिस एसडीआरएफ प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर दोनो के छतविक्षित शव निकाले पंचनामा की कार्यवाही हेतु बॉडी मोर्चरी भेज दी गई।