उत्तरकाशी/ उतराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार भूस्खलन हो रहा है। उत्तरकाशी से दुःखद खबर सामने आ रही है यहां यमुनोत्री रोड पर ओजरी डाबरकोट डेंजर जॉन पर यात्रियों की सुरक्षा में तैनात एक पुलिस हेड कांस्टेबल चमन सिंह तोमर की अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने मौत हो गई।
पुलिस के जवान को बड़कोट अस्पताल लाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि वाहनों को पास करवाते वक्त यह घटना हुई। पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से सिपाही की मौत हो गई। हेड कांस्टेबल का नाम चमन तोमर है जिसकी उम्र 47 वर्ष थी वह देहरादून जौनसार का रहने वाला था।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि बरसात में डाबर कोट के पास आए दिन पहाड़ी से पत्थर गिरने का भय बना रहता है इसीलिए वहां पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाई जाती है। पत्थर की चपेट में आने से जवान की मौत हो गई और शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।