यातायात पुलिस ने अपनाया सख्त रुख 120 वाहनों के किए चालान 22 ई-रिक्शा को किया सीज।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ सेलाकुई विकासनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में चेकिंग अभियान चलाकर नियमो का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध की कार्यवाही की गई।अभियान के दौरान 120 वाहनो के चालान किए गए नियमो का उल्लंघन करने वाले 22 ई-रिक्शा किये सीज किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़, छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान की भीषण सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत।

एसएसपी देहरादून को मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शाओ के संचालित होने तथा उससे यातायात व्यवस्था बाधित होने की लगातार मिल रही थी शिकायते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को सेलाकुई विकासनगर राष्ट्रीय राजमार्ग में ई-रिक्शा चालको द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से ई -रिक्शाओ के संचालन तथा उससे यातयात व्यवस्था बाधित होने की शिकायतें प्राप्त हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉 शिमला से हरिद्वार आ रही टनकपुर डिपो की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त 23 लोग हुए घायल 6 हालत गंभीर।

जिस पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस अधीक्षक यातायात को यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले ई- रिक्शा एवं वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के लिए विकासनगर/सेलाकुई राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेकिंग अभियान चलाते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन करने / नो पार्किंग में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *