हल्द्वानी का यह क्षेत्र हुआ जलमग्न मौसम विभाग ने किया अगले 3 घंटे के लिए रेड अलर्ट।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ सुबह से हो रही मूसलधार बारिश ने शहर में
जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। चौंफला चौराहे की ओर वन चौकी से निकलने वाला नाला पूरे उफान पर है जिसके चलते आसपास के घरों में पानी घुस गया है।

यह भी पढ़ें 👉 शर्मनाक, उत्तराखंड में यहां 3 किशोरों ने नाबालिग के साथ गैंगरेप करने के बाद नाबालिग को फैंका छत से नीचे।

इससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। नगर निगम की टीम पानी की निकासी के प्रयास कर रही है परन्तु लगातार तेज बारिश और नाले में तेज बहाव के कारण हालात काबू में नहीं आ पा रहे हैं। वहीं अगले तीन घंटों के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैण में विधानसभा मानसून सत्र की तैयारियों के प्रगति की समीक्षा बैठक।

जिसको लेकर नगर निगम और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह से लोग अपने घरों और सुरक्षित स्थानों पर ही रहे अनावश्यक यात्रा न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *