पीलीभीत/ में एक महिला ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। उसने सो रहे पति को पहले खाट से बांध। इसके बाद कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसके शरीर को चीर दिया।हत्या के बाद उसने शव के पांच टुकड़े किए और लोगों की नजरों से बचते हुए उन्हें पास के नहर में फेंक दिया।
घटना पीलीभीत जनपद की है। मृतक की पहचान 55 साल के रामपाल के रूप में हुई है। वह गजरौला क्षेत्र के शिवनगर का रहने वाला था। पहले बेटे ने रामपाल के लापता होने की शिकायत पुलिस में की थी। वह पास में ही दूसरे घर में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता है।
पति के मित्र के साथ रह रही थी राम पाल की पत्नी:-
राम पाल की पत्नी का नाम दुलारो देवी है। वह कुछ दिनों से अपने पति के दोस्त के साथ रह रही थी। उसने एक महीने पहले अपने बेटे को पति के लापता होने की जानकारी दी थी।
बेटे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की, पुलिस को दुलारो देवी पर शक हुआ, पुलिस की पूछताछ में दुलारो देवी ने कबूल किया जुर्म:-
पुलिस ने दुलारो देवी को हिरासत में लिया और उससे पति के बारे में पूछताछ की। पहले तो उसने पुलिस को बरगलाने की कोशिश की परन्तु जब पुलिस ने सख्ती से सवाल किए तो वह टूट गई। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दुलारो ने पुलिस को बताया कि उसने ही रविवार रात को अपने पति की हत्या की थी। उस वक्त उसका पति सो रहा था।
दुलारो ने पुलिस को बताया कि उसने शव के टुकड़ों को पास के नगर में फेंक दिया था। बारिश का मौसम होने से नहर में इन दिनों पानी काफी है। पुलिस ने कहा कि वे राम पाल के शरीर के अंगों को निकालने के लिए गोताखोरों की मदद ले रहे हैं। इसी बीच नहर में मृतक के खून से सने कपड़े और गद्दा मिला। पुलिस ने कहा कि हत्या क्यों की इसकी जांच की जा रही है।