नैनीताल विधायक सरिता आर्या के गांव के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए किया धरना प्रदर्शन, रोड़ नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे, कहा अब इसका जिम्मेदार होगा प्रशासन।
नैनीताल विधायक सरिता आर्या के गांव के लोगों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए किया धरना प्रदर्शन, रोड़ नहीं तो वोट नहीं के लगाए नारे, कहा अब इसका जिम्मेदार होगा प्रशासन।
नैनीताल/ सड़क और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर भूमियाधार के ग्रामीणों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करके अपना आक्रोश जताया है। ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे लगाते हुए जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उन्हें सड़क और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सड़क की सुविधा नहीं होने से सबसे ज्यादा परेशानी बीमार, बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों को उठानी पड़ती है।
ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में होने के बावजूद उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। धरने के दौरान ग्रामीणों ने साफ कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि इसके लिए शासन-प्रशासन जिम्मेदार होगा।