बागेश्वर/ मानव वन जीव संघर्ष रोकने के लिए वन विभाग ने बागेश्वर जिले के धरमघर रेंज के कांडा तहसील क्षेत्र में आतंक का प्रयाय बन चुके गुलदार को शनिवार देर शाम को ट्रेंकुलाइज करने मे सफलता हासिल कर ली है। जिससे वन विभाग के साथ ही ग्रामीणों ने भी राहत भरी सांस ली है।
तीन दिन पहले गुलदार द्वारा ओलनी गांव में तीन साल की मासूम बच्ची योगिता उप्रेती को अपना शिकार बनाया था। उसके बाद वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गस्त बढाई थी। कांडा के ओलानीगांव में शनिवार देर सायं विशेषज्ञ डॉ
हिमांशु पांगती ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज किया। तीन दिन से वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए दिन रात पसीना बहा रही थी परन्तु गुलदार वन विभाग की टीम के चुंगल में नही आ पा रहा था।
शुक्रवार को घटनास्थल से लगभग 500 मीटर दूरी पर गुलदार ने एक गाय को भी मार दिया था। वन विभाग ने उसी जगह मचान तैयार किया। जैसे ही देर शाम गाय की लाश के समीप भोजन के लिए गुलदार आया उसको ट्रेंकुलाइज कर दिया।
डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि तेंदुए को ट्रेंकुलाइज कर लिया गया है। इस बीच वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप काण्डपाल, मनीष खाती, गौरव जोशी, आदि मौजूद थे। इधर विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के बाद दहशत में रहे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।