अल्मोड़ा, पूर्व, दर्जामंत्री बिट्टू के अनशन से सुधरी मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ सुविधाएं,आंकलन करने स्वयं जायेंगे मेडिकल कॉलेज।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि अल्मोड़ा

अल्मोड़ा/ अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक ने फरवरी माह में मेडिकल कॉलेज प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था

यह भी पढ़ें 👉 ब्रेकिंग न्यूज, पिथौरागढ़ बैतडी में वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, 11 लोग घायल।

 कि यदि 14 मार्च तक मेडिकल कॉलेज में आम जनता को स्वास्थ्य सम्बंधित सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे विवश होकर 15 मार्च से मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर अनिश्चित कालीन आमरण अनशन करेंगे।मेडिकल कॉलेज प्रशासन इसके बाद भी नीद से नही जागा एवं स्वास्थ्य सेवाओं में कोई सुधार नहीं हुआ।जिस पर पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक 15 मार्च को मेडिकल कॉलेज में प्राचार्य कक्ष के बाहर अनशन पर बैठ गये जिसमें उनके साथ सैकड़ों की संख्या में अल्मोड़ा की आम जनता भी धरने पर बैठ गई।

यह भी पढ़ें 👉 दुःखद खबर, देवभूमि का एक और लाल हुआ, मां भारती की सेवा करते हुए शहीद।

आनन फानन में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने मौके पर उपस्थित होकर पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की सभी मांगे एक माह के भीतर पूरी करने का आश्वासन दिया तथा अनशन समाप्त करने का निवेदन किया।श्री कर्नाटक के द्वारा लिखित में मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य से सभी मांगे पूरी करने का पत्र लिया गया।जिसमे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा 1 मई तक सभी स्वास्थ सुविधाएं दुरुस्त करने की बात कही गई।उनकी मुख्य मांगो में ऑपरेशन थिएटर को प्रारम्भ किया जाना, आई सी यू की सुविधा उपलब्ध कराया जाना, एन आई सी यू की सुविधा उपलब्ध कराया जाना, एम आर आई मशीन का संचालन किया जाना,

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल हाईकोर्ट ने दिए सरकार को सख्त निर्देश, आइएफएस राजीव भरतरी को मंगलवार 10 बजें तक पी,सी,सी,एफ, की कुर्सी पर दे तैनाती।

ईको जांच प्रारंभ किया जाना, ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल प्रारम्भ किया जाना,चिकित्सा के पर्याप्त उपकरणों को उपलब्ध कराया जाना, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति किया जाना,ब्लड बैंक को प्रारंभ किया जाना शामिल था।आज प्रेस को जारी एक बयान में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के द्वारा दूरभाष पर उन्हें लगातार सूचित किया जा रहा है कि उनकी अधिकांश मांगे पूरी कर दी गईं है।उन्होंने कहा कि वे स्वयं 11 अप्रैल को मेडिकल कॉलेज जाकर देखेंगे

यह भी पढ़ें 👉 अल्मोड़ा, 16 अप्रैल को जनपद में पेंशन विहीन शिक्षक/कर्मचारी निकालेंगे पुरानी पेंशन सवैंधानिक रैली।

 कि वाकई में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए उनकी जनहित में जो मांगे थी वो पूरी हुई है या नहीं।उन्होंने कहा कि जब तक जनता को मेडिकल कॉलेज में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलेंगी तब तक वे चैन से नहीं बैठेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *