चकराता से घूम कर आ रहे दिल्ली के परिवार की कार समाई 100 मीटर गहरी खाई में 15 वर्षीय किशोर की हुई मौत 5 अन्य हुए घायल।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ चकराता में आजकल बर्फ पड़ी हुई है ऐसे में बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए भारी संख्या में सैलानी चकराता का रुख कर रहे हैं। इसी कड़ी में कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर रविवार को लालपुल के समीप एक कार अनियंत्रित होकर 60 मीटर गहरी खाई में जा समाई।

WATCH LIVE >> REPUBLIC DAY PARADE 2026

दुर्घटना में कार सवार पुरानी दिल्ली के संतनगर निवासी वंश चावला उम्र 15 वर्ष की मौत हो गई वहीं अन्य पांच लोग घायल हो गए। एक घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी लोग चकराता घूमने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। कार संख्या DL 8 CBE 9132 अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर सड़क से नीचे क्यारियों में जा समाई। यह घटना शाम को लगभग 6 बजे के आस पास हुई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को पद्म विभूषण देने पर बबाल शिवसेना ने खड़े किए सवाल।

इस हादसे में एक किशोर की जान चली गई। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों और चकराता-कालसी थाना पुलिस ने घायलों का रेस्क्यू किया। जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहिया पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया तो एक किशोर को मृत घोषित कर दिया। कार में 6 लोग सवार थे जो चकराता से घूमकर वापस देहरादून की ओर जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *