लोहाघाट/ जल निगम के प्रबंध निदेशक( एमडी) पद पर इं सुरेश चंद्र पंत ने कार्यभार संभाल लिया है मूल रूप से गंगोलीहाट के अग्रोन गांव निवासी पंत की प्रारंभिक शिक्षा गंगोलीहाट के ही पोखरी एवं तामा नवली विद्यालय मे हुई है।
लखनऊ से सिविल अभियंत्रण में डिप्लोमा एवं ऐ ऍम आई ई की डिग्री हासिल करने के बाद 1983 में उन्होंने जल निगम में सेवा प्रारंभ की तथा देहरादून पौड़ी चंबा नैनीताल रानीखेत मैं सेवा के उपरांत दून सर्किल में अधीक्षण अभियंता तथा गढ़वाल मंडल में मुख्य अभियंता के पद पर रहे हैं इनके उच्च पद पर आसीन होने पर क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी है।
तमाम गणमान्य लोगो ने पंत को बधाई सन्देश भेजे है .
पंत विगत 2 बर्षो से मुख्य अभियंता मुख्यालय एवं नमामी गंगे के मुख्य अभियंता का भी कार्य देख रहे थे सोर्स सस्ताइबिलिटी में विशेष रूचि रखने वाले पंत को उत्तराखंड की विषम भौगोलिक स्थिति का विशेष ग्यान होने, किसी भी कार्य को तेजी से सम्पादित करने की उनकी प्रवर्ती, जलजीवन मिशन सहित व अन्य कार्यक्रमों में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने के बाद हीं शासन द्वाएस यह महत्वपूर्ण जिम्मेवारी दी गयी है।
मुख्यमंत्री धामी जी जिस विकास के जिस विज़न को लेकर आगे बाद रहे है, इस कार्य में पंत काफ़ी महत्वपूर्ण भूमिका अदा क़र सकते है. क्षेत्रीय लोगो ने जहाँ मुख्यमंत्री ने प्रति आभार प्रदर्शित किया है वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, वन मंत्री सुबोध उनियाल क़ृषि मंत्री गणेश जोशी, पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा, कबीना मंत्री डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत तथा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सतीश चंद्र पाण्डेय व बिपिन चंद्र पाण्डेय (दीपक ) ने भी पंत को नये दायित्व हेतु शुभकामनायें दी है।