उत्तराखंड के इस गांव में कंकाल मिलने से फैली सनसनी शव महिला का है या पुरुष का यह पहचान करना भी हो रहा है असम्भव।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ लक्सर कोतवाली क्षेत्र के लक्सरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के तालाब में एक अज्ञात शव कंकाल अवस्था में तैरता हुआ दिखाई दिया। शव इतना पुराना है कि यह महिला का है या पुरुष का इसकी पहचान करना भी संभव नहीं हो पाया है। तालाब में कंकाल दिखाई देने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉 वन क्षेत्राधिकारीयो की भारी भरकम कमी से जूझते उत्तराखंड वन विभाग को उप वन क्षेत्राधिकारीयो से मिल सकती है बड़ी राहत।

मामले की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने तालाब से कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर प्रारंभिक जांच के बाद कंकाल को विस्तृत परीक्षण के लिए अपने कब्जे में लेकर भेज दिया है। इस संबंध में उप निरीक्षक बीरेंद्र नेगी ने बताया कि तालाब में कंकाल मिलने की सूचना ग्रामीणों द्वारा दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, जिले के गौचर नगर पालिका क्षेत्र में रह रहे एक मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिन्दू धर्म।

प्रारंभिक जांच में शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि कंकाल कितने वक्त पुराना है और यह महिला का है या पुरुष का। फिलहाल मामले की जांच जारी है। तालाब में कंकाल मिलने की घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है वहीं पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *