दुखद, भारत चीन सीमा पर एलएसी के समीप उतराखंड का एक और लाल हुआ शहीद।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून 

देहरादून निवासी आईटीबीपी निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह भारत-चीन सीमा पर एक सामरिक महत्व के क्षेत्र मे विशिष्ट पैट्रोलिंग के दौरान वीर गति को प्राप्त हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक 25 जुलाई को एक विशेष सूचना पर शॉर्ट- रेंज पेट्रोलिंग के दौरान एलएसी के समीप भारत अग्रिम चौकी लाहोल स्पीति और हिमाचल प्रदेश से आगे करग्युपा नाला पार करते वक्त निरीक्षक चन्द्र मोहन सिंह साथियो के लिए वैकल्पिक ब्रिज बनाकर अपने साथियों को नाला क्रॉस कराते वक्त गिर गये और पानी के बहाव में बह गये।

यह भी पढ़ें 👉 चमोली, बादल फटने के कारण कारगिल शहीद हिम्मत नेगी के गांव वाले घरों को छोड़कर भागे।

इस बीच 100 मीटर की दूरी पर भारत अग्रिम चौकी के आईटीबीपी द्वारा उन्हें बचाया गया और पास के आर्मी अस्पताल सुमूडो में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहाँ पर ईलाज के दौरान वो वीरगति को प्राप्त हो गये। चन्द्र मोहन सिंह के निधन से आईटीबीपी में शोक की लहर दौड़ गई है। निरीक्षक चन्द्र मोहन उम्र 55 वर्ष वर्ष देहरादून में डोईवाला तहसील स्थित दुर्गा चौक, जौली ग्रांट के रहने वाले हैं। चन्द्र मोहन भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल में 24.09.1987 में बतौर कांस्टेबल (जीडी) के पद पर भर्ती हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉 पिथौरागढ़ में यह सड़क बनी है जानलेवा विभागीय अधिकारी नहीं ले रहे हैं सुध।

वर्तमान में वे निरीक्षक (जीडी) के पद पर तैनात थे। सेवा के दौरान ग्रहण किए गए अनुभवों से इस बल में अपने अधीन पदाधिकारियों को समय- समय पर मार्गदर्शित किया। इस अवधि के बीच जिस मेहनत, लग्न एवं उच्च कोटि की व्यवसायिक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए अपनी ड्यूटी का निर्वाह किया है उससे निःसन्देह बल उनकी सेवाओं को भुला ना पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तरकाशी जिले में भारी बारिश और भूस्खलन के साथ ही अतिवृष्टि ने मचाई भारी तबाही।

वाहिनी में तैनाती के दौरान इन्होंने इन्होंने अपनी ड्यूटियों के अतिरिक्त अन्य सौंपी गई ड्यूटियों को समय समय पर बड़ी मेहनत लग्न एवं उत्कृष्ट कार्यक्षमता के साथ पूर्ण करते हुए अपनी समर्पित और कर्तव्यनिष्ठता के लिए जाने जाते थे। मार्शल आर्ट में दक्षता के साथ साथ उन्होंने अपने कार्य से देश का नाम रोशन किया था चन्द्र मोहन सिंह अंतिम संस्कार गृह निवास जौली ग्रांट, ९ देहरादून में संपन्न किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *