दुःखद, ओखलकांडा विकास खंड में दरकती पहाड़ी की चपेट आकर महिला की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि नैनीताल

नैनीताल/ लगातार हो रही भारी मूसलाधार बारिश से तेजी से पहाड़ दरक रहे हैं और बड़े-बड़े बोल्डर अचानक तेजी के साथ सड़क पर गिरने के चलते कई दुर्घटनाएं घट रही रही हैं एक दर्दनाक हादसा नैनीताल के नजदीक ओखलकांडा विकास खंड के ग्राम तल्ली पोखरी चकसैदला में घटित हुई है।

यह भी पढ़ें 👉 विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष का भारी हंगामा, साढ़े 12 बजे तक टली कारवाई, उक्रांद का स्थाई राजधानी सहित अन्य मुद्दों को लेकर दिवालीखाल में प्रदर्शन।

पोखरी की ग्राम सरपंच चंपा देवी पत्नी दिनेश चंद्र पोखरिया जो घास काटने पास के ही जंगल गई थी अचानक ऊपर से भारी पत्थर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल उपचार के लिए ले गए परन्तु अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 गैरसैंण, वाहरे उत्तराखंड सरकार>>> बड़े अधिकारियों व नेताओं के लिए पांच सितारा इंतजाम महिला कार्मिक सड़क पर व गाड़ियों में रात गुजारने को मजबूर।

यह हादसा पूरे गांव और आसपास के इलाके में गहरे दुख और शोक का कारण बन गया है। चंपा देवी एक सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता और गांव की लोकप्रिय सरपंच थीं। उनकी अकस्मात मृत्यु से परिवार में कोहराम मचा है। ग्रामीणों ने ऐसी घटना को रोकने के लिए आवश्यक सावधानी बरतने की आवश्यकता जताई है।

यह भी पढ़ें 👉 मेरठ के तलवार दंपति का अल्मोडा में ‘उल्टा पैदल मार्च’, 30 साल से कर रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग।

खासकर पोखरी क्षेत्र के लोगों को सचेत किया गया है कि घास काटने या अन्य काम के लिए सुरक्षित स्थान चुना जाए। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए कहा है कि वन क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *