रुद्रप्रयाग/ भुनालगांव क्षेत्र में भालू ने आतंक मचा के रखा है। शनिवार सुबह एक भालू ने अचानक दो महिलाओं पर हमला कर दिया महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हेली सेवा से अस्पताल पहुंचाया गया है। शनिवार सुबह भुनालगांव क्षेत्र में भालू ने दो महिलाओं पर अचानक हमला कर दिया।
हमले में बुरांसी देवी पत्नी स्व. मदन सिंह और शशि देवी पत्नी कुंवर सिंह निवासी भुनालगांव गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है भालू ने दोनों महिलाओं के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह से नोच डाला है जिससे उनके शरीर से बहुत ज्यादा मात्रा में रक्तस्राव हुआ।
अगस्तमुनि में चल रहा महिलाओं का इलाज
मामले को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राम प्रकाश ने बताया कि दोनों महिलाओं को पीएचसी बक्सीर में प्राथमिक उपचार दिया गया।
जिसके बाद दोनों घायलों को हेलीकॉप्टर के माध्यम से अगस्तमुनि पहुंचाया गया है। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग भेजा गया है। डॉक्टरों की टीम दोनों घायलों का उपचार कर रही है