नैनीताल/ नैनीताल- कालाढूंगी रोड पर घटघड़ के समीप कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। उक्त दुर्घटना में क्षतिग्रस्त वाहन संख्या – DL 4 CAZ 5557 स्विफ्ट कार से सभी घायलों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया व नजदीकी अस्पताल कालाढूंगी उपचार हेतु भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त वाहन नैनीताल से कालाढूंगी के लिए जा रहा था। जिसको चालक वेद प्रकाश पुत्र स्व लाल चंद्र निवासी उपरोक्त उम्र 47 वर्ष चला रहा था। वही वाहन चालक ने बताया कि दुर्घटना स्थल से लगभग 500 मीटर पहले वाहन के ब्रेक लगने बंद हो गए जिस कारण उनके द्वारा वाहन को सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर रोका गया।
दुर्घटना में घायलों का विवरण
1 यशोदा पत्नी वेद प्रकाश निवासी ए-6Jext- 1 नांगलोई नई दिल्ली उम्र 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल है।