भतरौजखान/ बीते 2 सितंबर मंगलवार को अपनी जाबाजी से एक पूर्व सैनिक फकीर सिंह की जिंदगी को गिरते पहाड़ और पत्थरों से निकालकर बचाने वाले दोनों युवा संजय बंगारी सभासद भिकियासैंण और श्याम सुंदर सिंह जीना सिब्बु का ब्लॉक प्रमुख प्रत्याक्षी रहे दीपक करगेती और नगर अध्यक्ष भिकियासैंण ने सौल और पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगवती रिखाड़ी,छेत्र पंचायत सदस्य पूजा, छेत्र पंचायत सदस्य पूरन सिंह मावड़ी, रेखा देवी,दीपा बिष्ट,चंदन आर्या, नरेंद्र नेगी, भोपाल मेहता, त्रिभुवन सिंह नेगी, जगदीश घुघतियाल आदि लोग उपस्थित रहे। दीपक करगेती ने स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे मध्य के दो युवा साथियों ने एक जिंदगी को अपनी जिंदगी को खतरे में डालकर बचाया है।
आज फकीर सिंह इन्हीं युवाओं के कारण सकुशल कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में अपना इलाज करवा पा रहे हैं। दीपक बिष्ट ने कहा कि इन दोनों युवाओं को जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा भी जल्द सम्मानित किया जाए इसके लिए भी पहल की जा रही है। संजय बंगारी ने कहा कि सामाजिक जीवन में रहकर ईश्वर ने हमें किसी की जिंदगी बचाने का मौका दिया इसे हम अपना सौभाग्य समझते हैं।