प्रधानमंत्री मोदी की विफलता जिसके लिए देश के हजारों करोड़ का नुक़सान किया और देश के लोगों महीनों लाइन में लगाया वह दो हजार का नोट अब चलन से बाहर।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने ₹2000 के नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की है। ₹2,000 का यह नोट नवंबर 2016 में नोटबन्दी के बाद लाया गया था। भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों को सलाह दी है।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल पुलिस ने किया देह व्यापार पर प्रहार सरगना तानिया शेख सहित कुल 06 को किया गिरफ्तार।

कि वे ₹2000 मूल्यवर्ग के नोट ग्राहकों को तत्काल प्रभाव से जारी करना बंद कर दे। हालांकि वर्ष 2018-19 में ही इस मूल्यवर्ग के नोटों की प्रिंटिंग बंद कर गई थीं। और तभी से इसके चलन से बंद किये जाने के समाचार आने लगे थे। जिसकी आधिकारिक पुष्टि आज रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की काफल पार्टी में जुटे सैकड़ों लोग,पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक के साथ अल्मोड़ा से गई महिला टीम ने परोसे काफल।

आपको बता दें आरबीआई के अनुसार अब ₹2,000 के नोट बंद कर दिए गए हैं। परन्तु अगर आपके पास उक्त ₹2000 के नोट हैं तो घबराने की जरूरत नहीं हैं। ये 30 सितंबर तक कानूनी रूप से वैध रहेंगे। मतलब लीगल टेंडर बने रहेंगे। आप इन नोटों को बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *