शिवालिक नगर में महिला को सम्मोहित कर ठगने वाले गिरोह के एक सदस्य को पुलिस ने किया गिरफतार 8 लाख से अधिक के जेवर भी किए बरामद।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ महिला को सम्मोहित कर ठगने वाले गिरोह का एक आरोपी हुआ गिरफ्तार आठ लाख से अधिक के जेवर भी हुए बरामद महिला को सम्मोहित कर ठगने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार किया गया है आरोप से आठ लाख से अधिक के जेवर बरामद हुए हैं। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक की मां को सम्मोहित करके लाखों के जेवर ठगने के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉 थराली विकास खंड के सागवाड़ा गांव में भालू ने 56 वर्षीय व्यक्ति को किया गंभीर घायल ईलाज के लिए हायर सेंटर रेफर।

उसके कब्जे से लगभग 8.5 लाख रुपये मूल्य के सोने के दो कंगन और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। गिरोह के तीन सदस्य फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को शिवालिक नगर निवासी आशुतोष सोनी ने तहरीर दी थी कि उनकी मां सुमित्रा सोनी मंदिर जाने के लिए घर से निकली थीं। घर से लगभग 100 मीटर दूर 3-4 अज्ञात लोग उन्हें मिले और बातों में उलझाकर सम्मोहित कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉 भिकियासैंण में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ को लेकर हो रहे आंदोलन को पूर्व विधायक करन माहरा का मिला समर्थन कहां मैंने विधायक रहते 50 लाख देकर स्थापित करवाया आक्सीजन प्लांट 3 साल से पड़ा है बंद।

इसके बाद उनसे सोने के कंगन, चेन, कान के टॉप्स, पर्स और मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस संबंध में मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की खोजबीन की गई। सीसीटीवी कैमरे खंगालने के साथ ही पुराने अपराधियों के रिकॉर्ड भी खंगाले
एसपी ने बताया कि 15 नवंबर को मुखबिर की सूचना पर आर्मी ग्राउंड से कच्चे रास्ते पर मोटरसाइकिल सवार एक आरोपी अब्दुल गफ्फार निवासी शाहीपुर, किठौर मेरठ को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गफ्फार सोने के कंगन बेचने ज्वालापुर जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉 देवाल, भालू ने गौशाला तौडकर 10 पशुओं को उतारा मौत के घाट।

बरामद कंगनों को बेचने के लिए पहले उसने मेरठ और मुजफ्फरनगर में भी कई जगहों पर कोशिश की थी परन्तु बिल न होने और कंगन पिचके होने के कारण सुनारों ने खरीदने से इनकार कर दिया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह अपने साथी दिलशाद उर्फ बॉबी, मुजाहिद और गुलजार के साथ दो बाइकों से हरिद्वार आया था। चारों ने मिलकर शिवालिक नगर में घटना को अंजाम दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *