खटीमा/ कोतवाली पुलिस ने असम आर्मी कैंप से भागे बंगाल इंजीनियरिंग के जवान को एक होटल से इंसास राइफल और 60 जिंदा कारतूस के साथ हिरासत में लिया है बताया जा रहा है जवान का नाम सूरज चंद्र जोशी उम्र 25 वर्ष है और वह चंपावत जिले का निवासी है बहरहाल जवान को असम में दर्ज केस के आधार पर न्यायालय में पेश किया गया।
इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस बरामद पुलिस से प्राप्त जानकारी मुताबिक सेना का जवान बंगाल इंजीनियरिंग का बताया जा रहा है जो कि वर्तमान में असम में तैनात था सेना का जवान आर्मी कैंप से अपनी ड्यूटी के दौरान इंसास रायफल और 60 जिंदा कारतूस लेकर खटीमा भागकर पहुंचा था जिसे पुलिस ने सूचना के आधार पर हिरासत में ले लिया है वहीं जवान को रायफल के साथ हिरासत में लेने की सूचना असम स्थित आर्मी कैंप के अधिकारियों को दे दी गई है।
सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर सेना के जवान को एक होटल से इंसास रायफल और जिंदा कारतूसों के साथ हिरासत में ले लिया गया उन्होंने कहा कि जवान के खिलाफ असम के थाने में भी अलग-अलग धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है साथ ही खटीमा कोतवाली पुलिस ने भी हथियार बरामदगी का मुकदमा पंजीकृत कर जवान को न्यायालय में पेश किया।