पौड़ी/ उत्तराखंड में वन्य जीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है राज्य का ऐसा कोई भी जिला अछूता नहीं है जहां मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं न हुई हो इन सब के बीच वन विभाग भी मानव वन्य जीव संघर्ष की रोकथाम के लिए लोगों को जागरुक कर रहा है परन्तु फिर भी घटनाएं सामने आती जा रही हैं घटना पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार क्षेत्र की बताई जा रही है।
जहां पोखड़ा रेंज के धस्माणी गांव में गुलदार ने 11 वर्षीय बालक को घर से उठा लिया बताया जा रहा है कि घर पर दीपक सिंह खेल रहा था तभी घात लगाए गुलजार ने हमला करके उसको अपने मुंह में दबाया और जंगल की ओर ले गया।
अचानक हुई इस घटना से परिजनों के शोर मचाने पर गुलदार बच्चे को 20-25 मीटर दूर छोड़कर जंगल में भाग गया। परिजन घायल बच्चे को पहले नौगांव खाल और फिर पौड़ी अस्पताल ले गए जहां से उसे उसे हायर सेंटर भेजा गया है। पता चला है घायल दीपक की हालत गंभीर बताई जा रही है।