NDA का गिर सकता है पहला विकेट यह दिग्गज नेता बीजेपी से चल रहा है जबरदस्त नाराज।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

न्यूज़ 13 ब्यूरो/ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बने 2 महीने होने को हैं इन दो महीनों में इस गठबंधन की सरकार में किसी प्रकार की कोई खटपट की खबरें सामने नहीं आईं इस बीच कर्नाटक में जेडीएस के एक फैसले ने मोदी सरकार की टेंशन बढ़ा दी है दरअसल बीजेपी कर्नाटक में एक पदायात्रा निकाल रही है।

यह भी पढ़ें 👉 तीन बच्चों की मां पर दो लोगों ने ठोका अपनी पत्नी होने का दावा, पुलिस का चकराया सर,

इसमें शामिल होने के लिए एनडीए जेडीएस को भी आमंत्रित किया था लेकिन जनता दल (सेक्युलर) ने बीजेपी की यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया है।
यात्रा का समर्थन नहीं करेगी जेडीएस

नरेंद्र मोदी सरकार में मंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता कुमारस्वामी ने कहा है कि उनकी पार्टी भाजपा की पदयात्रा का समर्थन नहीं करेगी कुमारस्वामी ने कहा कि बीजेपी ने इस यात्रा को लेकर हमें भरोसे में नहीं लिया

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के अल्मोड़ा से मोदी के नाम पर तीसरी बार सांसद बने अजय टम्टा लोकसभा स्पीकर के दो बार समझाने के बाद भी नहीं समझ पाए सवाल, तब स्पीकर ने मंत्री को बैठा दिया, अब पूरे देश में हो रही है मंत्री की किरकिरी।

इसके साथ ही उन्होंने पदयात्रा में प्रीतम गौड़ा को शामिल किया है मालूम हो कि प्रीतम वहीं नेता हैं जिन्होंने देवगौड़ा परिवार को जड़ से उखाड़ने की बात कही थी।

जेडीएस के पास हैं दो लोकसभा सांसद

जेडीएस ने लोकसभा चुनाव-2024 बीजेपी के साथ गठबंधन में लड़ा था इस बीच उसने तीन सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे जिसमें दो सीटों पर उसे जीत मिली थी

यह भी पढ़ें 👉 सरकार के दावे और जमीनी हकीकत, नैनीताल जिले के ओखलकांडा में घायल महिला को डोली के सहारे 5 किलोमीटर पैदल चलकर पहुंचाया सड़क तक।

2 सांसद होने के बावजूद जेडीएस नेता कुमारस्वामी को नरेंद्र मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया उन्हें केंद्र सरकार में उद्योग और इस्पात जैसा मंत्रालय दिया गया है हालांकि इसके बाद भी एचडी कुमारस्वामी भाजपा से खफा नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *