चम्पावत जिले में लगातार सक्रिय हैं गुलदार, 18 बकरियों को अपना निवाला बनाने के बाद अब यहां गाय को बनाया अपना निवाला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि चम्पावत

चम्पावत/ जिले में गुलदार दिखाई देने और ग्रामीणों पर अटैक करने के साथ ही पशुओं को निवाला बनाने के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। अब जिले के विकासखंड पाटी अंतर्गत बस्वाड़ी गांव में गुलदार ने एक गाय को निवाला बनाया है। बताया जा रहा है भैरव दत्त जोशी की गाय गांव के पास ही चरने गई थी इसी बीच घात लगाकर बैठे गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया।

यह भी पढ़ें 👉 आम बजट 2024, युवाओं के लिए बड़ा एलान 2 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार, बिहार आंध्र को पैकेज, नितिश-नायडू को भी मिला गिफ्ट।

ग्रामीण वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

यहा बनाया था 3 बकरियों को अपना निवाला

जिले के बाराकोट विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत तड़ाग में गीता देवी पत्नी खड़क राम की तीन बकरियों को गुलदार ने निवाला बनाया था। बताया जा रहा है ये बकरियां गीता देवी की आजीविका का एकमात्र सहारा थीं। सूचना के बाद वन विभाग ने मौके पर जाकर बकरियों को गुलदार द्वारा मारे जाने की पुष्टि की थी। इसके साथ साथ हाल ही में ग्रामीणों के कई मवेशियों को गुलदार पहले भी निवाला बना चुका है। अब ग्रामीण डर के साये में जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉 यहां चौकी प्रभारी के साथ दो सिपाहियों को किया गया सस्पेंड, युवक को थर्ड डिग्री देने के चलते हुई कार्रवाई, दोनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा भी करवाया गया दर्ज।

ग्रामीण बीते लम्बे वक्त से गुलदार को पकड़ने की मांग कर रहे हैं परन्तु अभी तक वन विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई है।

कुछ ही दिन पहले 18 बकरियों को बनाया था अपना निवाला बाराकोट विकासखंड की ग्राम पंचायत रैघांव में गुलदार ने हाल ही में 18 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया था। तब से गांव व आसपास के गावों में डर का माहौल बना हुआ है। जिसके बाद ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने की मांग की थी परन्तु वन विभाग हमेशा लापरवाही बरतता आया है।

यह भी पढ़ें 👉 पौड़ी, अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक एक ब्यक्ति की हुई मौत एक घायल।

यहा एक बुजुर्ग व्यक्ति पर कर दिया था हमला

चम्पावत जिले के पाटी विकासखंड अंतर्गत कांडे गांव में घात लगाकर बैठे गुलदार ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। बुजुर्ग ने कुदाल से जवाबी हमला किया और आसपास के लोगों ने शोर मचाया तब कही जाकर गुलदार जंगल की ओर भाग गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *