उधम सिंह नगर/ जिले के बाजपुर में तेंदुए की मौत हो गई तेंदुए की मौत का कारण सड़क दुर्घटना बताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई खबर लिखे तक वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची।
यह भी पढ़ें 👉 नशे में चूर होकर खुलेआम अवैध वसूली कर रहा है उत्तराखंड पुलिस का जवान >>> देखे वायरल वीडियो
शुक्रवार देर रात बाजपुर क्षेत्र के कन्नौरा में तेंदुए की दुर्घटना में मौत हुई है। आसपास गुजर रहे लोगों ने मृतक तेंदुए की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी वहीं सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी शव का पंचनामा और अंतिम संस्कार करने के लिए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। मृतक तेंदुए की सूचना मिलते ही उसको देखने के लिए लोगों का हुजूम लग गया है।
तेंदुए की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा और वन विभाग की टीम द्वारा जांच करने के बाद ही तेंदुए की दुर्घटना का कारण पता लगेगा आखिर तेंदुए की मौत का कारण क्या है किसी वाहन से टकराकर तेंदुए की दुर्घटना में मौत हुई है या फिर तेंदुए की मौत का कुछ और कारण निकलता है।