चम्पावत, लोहाघाट की अंतराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी, ज्योति बिष्ट बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि पुष्कर सिंह बोहरा चम्पावत

 चम्पावत/ जिले के लोहाघाट क्षेत्र की अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी ज्योति बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गईं हैं। उन्होंने सीडीएस परीक्षा उत्तीर्ण की है। ज्योति की प्रारंभिक शिक्षा मल्लिकार्जुन स्कूल और केंद्रीय विद्यालय लोहाघाट से हुई। ज्योति सीबीएसई से 12वीं कक्षा की परीक्षा में चम्पावत जिले की टॉपर रहीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉 कुमाऊं से लेकर गढ़वाल तक इन तीन घंटों के बीच होगी भारी बारिश।

 पढ़ाई के दौरान ज्योति ने कराटे में साउथ एशियन चैंपियनशिप और दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक, वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर राज्य और राष्ट्रीय कराटे में कई स्वर्ण पदक जीते हैं। ज्योति ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से स्नातक करके सीडीएस के जरिये सेना में लेफ्टिनेंट बनीं हैं।

यह भी पढ़ें 👉 देहरादून, विधानसभा में अचानक बिगड़ी इस विधायक की तबियत, दून अस्पताल में किया गया भर्ती, डॉक्टरों ने बताई यह वजह।

ज्योति के पिता राम सिंह बिष्ट नैनीताल बैंक में कार्यरत हैं जबकि मां माधवी देवी गृहिणी हैं। ज्योति की सफलता पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, उत्तराखंड सोबोकान कराटे चीफ लक्ष्मण सिंह बिष्ट, समेत जिला कराटे एसोसिएशन अध्यक्ष आदि ने खुशी जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *