अल्मोड़ा/ जैंती तहसील जैंती के ग्राम पंचायत कुमालशौ के तोक खडियानौली में बुरांस सोसाइटी के सहयोग से एक दिवसीय महिला सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता (इंटरनल प्रोफेशनल रिसोर्स पर्सन)(IPRP लमगड़ा)आंतरिक व्यावसायिक संसाधन व्यक्ति हेमा रावत ने सभी को ग्राम संगठन निर्माण व जुडने के बारे में जानकारी दी।
साथ ही ब्लॉक से मिलने वाले सीआईएफ फंड के बारे में भी बताया। हम किस प्रकार से इस फंड का प्रयोग कर सकते है और इससे हम स्वरोजगार कैसे कर सकते है इसके बारे मे भी बताया। वही बुरांस सोसाइटी से महिला जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी रेनू धानक ने सभी को सम्बोधित करता हुए कहा कि हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।
इसका सबसे अच्छा तरीका है कि हमें गांव गांव में समूह बनाकर ग्राम संगठन बनाना होगा जिससे हम सब मिलकर एक दिशा मे कार्य कर सकते है। साथ ही ब्लाक से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। कहा कि हम सरकार की योजनाओ का फायदा लेकर स्वरोजगार में मसाला उद्योग, दुग्ध उत्पादन उद्योग, पापड उद्योग, मोमबत्ती उद्योग सहित अनेक कार्यों को मिलकर अपने समुह के माध्यम से कर सकते है।
बैंक सखी व वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति वैशाली धानक ने संगठन के महत्व समझाकर कहा कि हम मिलकर एक क्लस्टर बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर धना नगरकोटी, दीपा देवी,ललिता देवी, राधा देवी,नर्मदा देवी, हंसी देवी,गीता देवी, चनुली देवी,मंजू देवी,खष्टी देवी,कमला देवी,शीला देवी, मीना देवी, बसन्ती देवी, चम्पा देवी सहित आदि मौजूद थे।