उत्तराखंड में जनवरी के महीने में 10 साल में दुसरी बार 26 के पार हुआ पारा।

न्यूज 13 प्रतिनिधि देहरादून

देहरादून/ मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने उत्तराखंड में मौसम बदलने का अनुमान जताया है परन्तु उससे पहले दिन के वक्त चटख धूप निकल रही है। पारे में लगातार उछाल आ रहा है। यही नहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री पार कर गया।
पिछले एक दशक में जनवरी महीने में यह दूसरा अधिकतम तापमान है।

सोमवार को हल्द्वानी में सुबह से ही धूप खिली हुई थी। दोपहर के वक्त विगत दिनों की अपेक्षा मौसम कम ठंडा था। धूप में बैठना भी मुश्किल हो रहा था। पारे में उछाल की वजह से अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से सात डिग्री अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉 हल्द्वानी शहर से दो नाबालिग युवतियां हुई लापता एक को यहां से किया बरामद एक की तलाश जारी।

साल 2015 से अब तक यह दूसरी बार है जब जनवरी महीने में तापमान में इतना उछाल आया है। इससे पहले 23 जनवरी 2023 को अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालाय के मौसम विज्ञानी डॉ. आरके सिंह के मुताबिक विगत दिनों हुई बारिश के बाद मौसम पूरी तरह से साफ है। धूप निकलने की वजह से पारे मौसम पूरी तरह से साफ है। धूप निकलने की वजह से पारे में उछाल आ रहा है। मुक्तेश्वर में भी अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है यह सामान्य से नौ डिग्री ज्यादा है।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में यहां तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को मारी जबरदस्त टक्कर पत्नी की हुई मौत पति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती।

यहां दिन के वक्त ठंड से काफी राहत है। इधर मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने अनुमान जताया है कि 22 से 23 जनवरी के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश होने की संभावना है।

दिन और रात के तापमान में भारी अंतर

इन दिनों दिन और रात के तापमान में भारी अंतर चल रहा है

यह भी पढ़ें 👉 बागेश्वर के उतरायणी मेले में मुस्लिम बयक्ति द्वारा रोटी पर थूकने का मामला आया सामने पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफतार।

हल्द्वानी में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और यह सामान्य से एक डिग्री कम है। दिन में चटख धूप के बाद रात को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। दिन और रात के तापमान में लगभग 21.5 डिग्री सेल्सियस का अन्तर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *