उत्तराखंड में मुस्लिम युवक ने लात मारकर गिराया कांवड़ियों का गंगा जल, जिसके बाद जमकर मचा बवाल।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हरिद्वार

हरिद्वार/ भगवानपुर में एमटीएनएल कंपनी के समीप अर्ध विक्षिप्त मुस्लिम युवक ने लात मारकर कांवड़ यात्रियों का जल गिरा दिया जिसे लेकर मौके पर हंगामा हो गया पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया। पुलिस ने हरिद्वार से जल मंगाकर कांवड़ यात्रियों को वहां से रवाना किया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉 आरक्षित वन क्षेत्र की 9 बीघा जमीन को धोखाधड़ी कर अपने नाम करने वाले पूर्व डीजीपी सहित 5 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल।

चंडीगढ़ निवासी बलराम, नितेश एवं राहुल हरिद्वार से जल लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे। शनिवार की सुबह भगवानपुर जनपद रुड़की एमटीएनएल कंपनी के समीप कांवड़ यात्री जल रखकर विश्राम करने लगे। इसी बीच एक मुस्लिम अर्ध विक्षिप्त युवक वहां पर आया और उसने लात मार कर जल को गिरा दिया। इससे कांवड़ यात्री आक्रोषित हो गए।

यह भी पढ़ें 👉 उतराखंड में यहां विजिलेंस ने की बड़ी कार्यवाही इंस्पेक्टर सौरभ राठी को लिया हिरासत में।

उन्होंने हंगामा कर दिया। आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इसी बीच आरोपित युवक वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन की। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि मुस्लिम युवक अर्ध विक्षिप्त है। इसके बाद पुलिस ने कांवड़ यात्रियों के लिए जल की व्यवस्था कराई। कांवड़ यात्रियों को जल देकर वहां से रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *