उत्तराखंड में यहां मौत बनकर दौड़ी तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित स्कार्पियो 4 दोस्तों को रौंदा चारों की हुई दर्दनाक मौत।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ हल्द्वानी में शनिवार रात एक दर्दनाक
सड़क हादसे ने चार परिवारों की खुशियां छीन लीं। गौलापार-तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से चार दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो डिवाइडर पर चढ़ गई और उसका एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉 नारायणबगड़, भर-भरा कर गिरी अस्पताल की दीवार, जिसकी चपेट में आकर दबने से चिकित्सा प्रभारी डाक्टर नवीन चन्द्र डिमरी की हुई दर्दनाक मौत।

हादसे में युवकों की स्कूटी भी वाहन के नीचे दब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चारों युवकों को बचाया नहीं जा सका।

 तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ भीषण सड़क हादसा

पुलिस के मुताबिक गोरापड़ाव हाथीखाल निवासी 17 वर्षीय राहुल राजपूत, गोरापड़ाव निवासी 25 वर्षीय शिवम, बेरीपड़ाव निवासी 20 वर्षीय अंशु आर्य और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा आपस में घनिष्ठ मित्र थे।

यह भी पढ़ें 👉 कोटद्वार, लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग को लेकर बीजेपी कांग्रेस आमने-सामने दोनों ओर से श्रेय लेने की मची होड़।

शनिवार रात लगभग 10 बजे चारों तीनपानी फ्लाईओवर पर मौजूद थे। इसी बीच बरेली की ओर से काठगोदाम जा रही एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर चारों युवकों को टक्कर मारते हुए निकल गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो भी डिवाइडर पर चढ़ गई।

अस्पताल में तोड़ा दम

हादसे की सूचना पर मंडी चौकी और बनभूलपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। चारों घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने राहुल राजपूत, शिवम और अंशु आर्य को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य टम्टा को आईसीयू में भर्ती कराया गया लेकिन देर रात उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

ड्राईवर हिरासत में सीसीटीवी फुटेज की जांच

हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉 कैंची धाम में नशें में टल्ली युवकों ने मचाया तांडव होमस्टे संचालक से की मारपीट, पुलिस को देखकर भागे, 3 गाड़ियों में मारी टक्कर एक महिला घायल।

प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने दावा किया कि स्कूटी सवार युवक कथित रूप से गलत दिशा से लालकुआं की ओर जा रहे थे। चालक के मुताबिक तेज बारिश के कारण वह उन्हें वक्त रहते नहीं देख पाया जिससे हादसा हो गया। हालांकि पुलिस ने चालक के इस दावे की पुष्टि नहीं की है। दुर्घटना की वास्तविक वजह जानने के लिए घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही वाहन की गति और अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

क्षेत्र में पसरा मातम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बेहद भयावह था। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो का एक पहिया उखड़कर दूर जा गिरा और स्कूटी वाहन के नीचे दब गई। एक साथ चार दोस्तों की मौत से उनके परिवारों और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *