उत्तराखंड में कुमाऊं के इस जिले में भूकंप के झटकों से कांपीं धरती घरों को छोड़कर खुलें में भागे लोग।

न्यूज 13 प्रतिनिधि बागेश्वर

बागेश्वर/ उत्तराखंड में राज्य स्थापना की रजत जयंती के दिन लोगों को भूकंप के झटके लगे हैं। जिससे पूरे पहाड़ में हड़कंप मच गया और लोग घरों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में रविवार दोपहर 3.6 तीव्रता का भूकंप आया जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉 रामनगर में बजरंग दल के जिलाअध्यक्ष सहित दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफतार।

भूकंप का केंद्र बागेश्वर ही था। झटकों के समय लोग खेतों और घरों में थे और डर के मारे खुली जगहों की ओर भागे। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है हालांकि किसी नुकसान की कही से खबर नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *