


न्यूज 13 प्रतिनिधि रुद्रप्रयाग
रुद्रप्रयाग/ केदारनाथ धाम स्थित भकुंट भैरव मंदिर में जूते पहने एक व्यक्ति के मूर्ति को स्पर्श करने और वहां दानपात्र से छेड़छाड़ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। केदार सभा और पंच पंडा समाज ने प्रशासन से मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में 2 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज कोहरे के साथ शीतलहर का अलर्ट।
मंगलवार देर शाम से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया के वायरल वीडियो में जो व्यक्ति है वह कौन है और वहां कैसे पहुंचा इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। कहा कि इस संबंध में केदारनाथ विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यधिकारी योगेंद्र सिंह को भी अवगत करा दिया है।
यह भी पढ़ें 👉 चमोली, 7 जनवरी तक बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर यहां यातायात रहेगा डायवर्ट।
इधर पंच पंडा समिति के अध्यक्ष अंकित शुक्ला ने शीतकाल में केदारनाथ में किसी भी प्रकार की गतिविधि पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें 👉 हेमवती नंदन बहुगुणा केन्द्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर में छात्रा का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव।
केदारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह ने कहा कि उक्त व्यक्ति की पहचान मजदूर के रूप में हुई है। इस संबंध में कार्रवाई के लिए बीकेटीसी के सीईओ और पुलिस को अवगत करा दिया गया है। संवाद






