उधमसिंहनगर/ विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते जिला आबकारी अधिकारी उधम सिंह नगर को अधिभार का परमिट जारी करने के एवज में 70 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। विजिलेंस की टीम द्वार आरोपी के दफ्तर और घर में भी छापेमारी जारी है। जिला आबकारी मुख्यालय के गेट पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
इसी पर मिली शिकायत पर विजिलेंस ने जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा को 70 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी शराब ठेके के बकाया अधिभार की आड़ में खटीमा के ठेकेदार से रिश्वत की मांग कर रहे थे।
आरोपी द्वारा कहा जा था कि इसके बिना शराब के उठान का परमिट जारी नहीं किया जाएगा। ठेकेदार की शिकायत पर विजिलेंस ने जाल बिछाया और जिला आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते दबोच लिया।