बिलदेधार/ थाना पंचेश्वर क्षेत्र अंतर्गत 01 वाहन दुर्घटनाग्रस्त इस घटना में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उन्हें शव विच्छेदन गृह भेज दिया है। जबकि पुलिस ने 200 मीटर गहरी खाई से 03 घायलों को किया सकुशल रेस्क्यू कर उन्हें अस्पताल पहुंचाया सोमवार को जनपद चंपावत के कोतवाली पंचेश्वर* क्षेत्र अंतर्गत पुल्ला मडलक रोड पर बिलदेधार थाना पंचेश्वर क्षेत्र में एक वाहन की सड़क से दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना पर कोतवाली पंचेश्वर पुलिस, अग्निशमन केंद्र लोहाघाट तथा एसडीआरएफ की टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया गया जिसमें वाहन संख्या uk06BJ 2310 बोलेरो में सवार 05 व्यक्तियों में से 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी तथा 03 घायलों को सकुशल रेस्क्यू कर 200 मीटर गहरी खाई से निकलकर उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा गया। 02 व्यक्तियों के शवो को निकाला गया।