हल्द्वानी, जनजीवन मिशन में हो रही है भारी अनियमिताएं ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ हर घर में नल और नल में जल पहुंचने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई जल जीवन मिशन की कालाढूंगी विधानसभा में दुर्गति हो गई है। ऐसे में जयपुर पाडली के ग्रामीण और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का कहना है गांव-गांव और घर-घर पीने के पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने अब स्पष्ट कर दिया है कि जल जीवन मिशन के उद्घाटन के नाम पर विधायक या कोई नेता गांव में घुसा तो उसका जबरदस्त विरोध किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड के इस विधायक के गांव के अस्पताल में नहीं है कोई डॉक्टर 4 महीने से बंद है सड़क।

लोग प्राइवेट टैंकर से पानी खरीद कर जैसे-तैसे गुजारा कर रहे हैं। सरकार जल जीवन मिशन के नाम पर न जल दे रही है न ही जीवन। ऐसे में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नीरज तिवारी के नेतृत्व में आए जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विभाग को चेतावनी दी है की व्यवस्थाएं नहीं सुधरी तो उद्घाटन के नाम पर किसी को नहीं घुसने देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *