हल्द्वानी, मोमोज खाने के बाद हुई 19 वर्षीय छात्रा की हुई मौत परिवार में पसरा मातम।

न्यूज 13 प्रतिनिधि हल्द्वानी

हल्द्वानी/ नैनीताल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है हल्द्वानी के जवाहर ज्योति दमुवादूंगा निवासी 19 वर्षीय मीनू मौर्या जो एमबीपीजी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा और एनसीसी कैडेट थी उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में आज भी भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह मीनू रोजाना की तरह एनसीसी ट्रेनिंग के लिए गई थी और दोपहर तक घर लौट आई लौटने के कुछ देर बाद ही उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तेज पेट दर्द और जलन की शिकायत हुई और उल्टियां शुरू हो गईं। परिजन पहले उसे नजदीकी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। परन्तु थोड़ी ही देर बाद उसकी हालत और गंभीर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉 थराली >> जिला प्रशासन के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, आईटीबीपी और एसएसबी द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।

आनन-फानन में उसे सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां उपचार के दौरान देर शाम उसकी मौत हो गई।परिजनों के अनुसार रास्ते में मीनू ने बताया था कि एनसीसी से लौटते वक्त उसने मोमो खाए थे जिसके बाद से उसे अजीब महसूस होने लगा। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *