उतराखंड में यहां घर के आंगन में खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को गुलदार ने बनाया अपना निवाला।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि टिहरी

टिहरी/ उत्तराखंड के टिहरी जिले के प्रतापनगर विकास खंड के भदुरा पट्टी के भर पुरिया गांव में 3 वर्षीय मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बनाया। जिसके बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत बनी है।

यह भी पढ़ें 👉 चम्पावत, परमाणु युग में पाषाण युद्ध के लिए विख्यात देवीधुरा मेले का आज होगा आगाज।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विकासखंड प्रताप नगर के भर पुरिया गांव के 3 वर्षीय बालक आरव पुत्र सुखदेव पंवार शनिवार शाम को मां के साथ आंगन में खेल रहा था। लगभग 7:30 बजे मां लाइट जलाने के लिए कमरे में गई। इसी बीच घात लगाए बैठा गुलदार आरव को उठाकर खेतों की तरफ ले गया। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर मां और पड़ोसी बाहर आए। काफी खोजबीन के बाद बच्चा खेतों में मिला। बच्चे की गर्दन पर कई घाव थे।

यह भी पढ़ें 👉 नैनीताल हाईकोर्ट ने उतराखंड सरकार को लोकायुक्त नियुक्त करने का दिया आखिरी मौका, तीन महीने में नियुक्त करने का दिया वक्त।

परिजन बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंबगांव लेकर गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भर पुरिया गांव में लगातार गुलदार की चलकदमी से ग्रामीण भयभीत हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को नरभक्षी घोषित कर मारने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *