न्यूज़ 13 ब्यूरो/ केंद्र सरकार के अधीन काम करने वाले कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इस वर्ष मार्च महीने में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी जिसके बाद उनका डीए बढ़कर 50 फीसदी हो गया है इसी तरह केंद्र सरकार के पेंशनर्स के महंगाई राहत (डीआर) को भी 4 फीसदी बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है इसके अलावा कर्मचारियों के 8 भत्तों में भी बढ़ोतरी की गई है जिससे उनका वेतन और रिटायर्ड कर्मियों की पेंशन बढ़ गई है।
्कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने गुरुवार यानी 4 जुलाई, 2024 को एक सर्कुलर जारी कर कहा व्यय विभाग/DOPT द्वारा पिछले दिनों जारी किए गए निम्नलिखित आदेशों की ओर ध्यान आकर्षित किया जाता है और अनुरोध किया जाता है कि 01.01.2024 से महंगाई भत्ते में 4% की वृद्धि करके 50% करने के परिणामस्वरूप,
9- प्रतिनियुक्ति (ड्यूटी) भत्ता में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। ्18 महीने का डीए एरियर जारी करने की प्रधानमंत्री से अपील
केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए संयुक्त सलाहकार तंत्र राष्ट्रीय परिषद (कर्मचारी पक्ष) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा ने केंद्र सरकार से कोरोना महामारी के दौरान रोके गए 18 महीने के महंगाई भत्ते का बकाया जारी करने की अपील की है प्रधानमंत्री मोदी को लिखे पत्र में उन्होंने ने कहा राष्ट्रीय परिषद (जेसीएम) के सचिव (कर्मचारी पक्ष) के रूप में यह मेरा कर्तव्य है
कि मैं कुछ प्रमुख मुद्दों पर आपका ध्यान आकर्षित करूं जो केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के मन को परेशान कर रहे हैं COVID-19 महामारी के मद्देनजर केंद्र सरकार ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक 18 महीने के लिए डीए और डीआर का भुगतान रोक दिया था।