कोटद्वार/ देवभूमि उत्तराखंड में कोटद्वार की चाहत की लाश टुकड़ों में बोरे में मिली है। चाहत का 7 महीने पहले ही प्रेम विवाह हुआ था हत्या के आरोप में पुलिस ने चाहत के पति अरबाज को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी अरबाज ने पुलिस को बताया पत्नी चाहत की हत्या में उसके दोस्त शाहरुख ने उसकी पूरी मदद की। अब शाहरूख की तलाश के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस दबिश दे रही है।
यह भी पढ़ें 👉 दुखद, लद्दाख हादसे में पौड़ी जिले के पाबौ विकास खंड के निवासी भूपेंद्र सिंह नेगी हुए शहीद।
आरोपी पति अरबाज ने बताया कि चाहत के खर्चे बहुत ज्यादा होने के चलते खर्चे रोज बढ़ते ही जा रहे थे जिसको लेकर उसका चाहत से आए दिन झगड़ा होता था। उसने यह बात अपने दोस्त शाहरुख को बताई जिसके बाद दोनों ने चाहत से पीछा छुड़ाने के लिए उसकी हत्या की योजना बनाई। सात दिन पहले किराए पर लिए कमरे पर दोनों ने छुरी से चाहत की गर्दन काटकर हत्या कर दी। फिर चाहत का सिर और हाथ के पंजे काटकर शव को बोरे में भरा और काली नदी में फेंक दिया।
मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन के एसपी सिटी सत्यनारायण सिंह ने बताया कि आरोपी पति अरबाज काली नदी में फंसे शव के बोरे को आगे बहाने का प्रयास कर रहा था तभी आरोपी पति अरबाज की गिरफ्तारी की गई है।
वहीं जब बोरा बाहर निकाला तो उसमें महिला का शव कई टुकड़ों में बंटा हुआ था।
उन्होंने कहा कि कोटद्वार की चाहत (मृतक महिला) ने 7 महीने पहले न्याजुपुरा जिला मुजफ्फरनगर (उत्तरप्रदेश) के अरबाज से प्रेम विवाह किया था। आरोपी पति ने प्यार में धोखा देकर पत्नी का गेला रेता और फिर कई टुकड़े किए और टुकड़ों को बोरे में भरकर नदी में बहा दिया।