सोमेश्वर/ विधानसभा के फलटा चनोली गांव के ऐडाधो कूप जंगल के नजदीक उड़ने वाली विलुप्त हो चुकी वूली गिलहरी दिखाई दी समाजिक कार्यकर्ता किशोर नयाल ने बताया सोमवार को सुबह उनके धर के पास अदभुत पक्षी कंटीले तारों में फसा हुआ था।
उनके पुत्र राहुल नयाल ने अदभुत पक्षी उड़ने वाली गिलहरी को देखने के लिए गांव के युवाओं को बुलाया और गुगल पर सर्च करके जानकारी दी 70 वषों से विलुप्त पक्षी वूली गिलहरी 2004मे पाकिस्तान के साईं धाटी में दिखाई थी।
देखिए वीडियो>>
इसके बाद देहरादून वाइल्ड लाइफ इंडस्ट्री वैज्ञानिकों ने उत्तरकाशी विलुप्त पक्षी वूली गिलहरी को देखा था और अब उत्तराखण्ड के सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के पलटा चनोली गांव लोद धाटी में दिखाई दी है।
समाजिक कार्यकर्ता किशोर नयाल ने बताया कंटीले तारों से युवा राहुल ने युवाओं के साथ कंटीले तारों से उसे निकाल और देखा की विलुप्त वूली गिलहरी उड़ान भरने में सक्षम है और गिलहरी ऐडाधो कूप जंगल की ओर उड़ान भरने लगी।