लोहाघाट/ पाटी ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कोटना एवं अनुसूचित बाहुल्य खाईछीना विद्यालय की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि कभी भी यहां जानलेवा घटनाएं हो सकती हैं। जी क्षेत्रीय विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान देखा कि कोटना एवं खाईछीना जैसे तमाम विद्यालय हैं जिनकी मान कांडा में हुई दुर्घटना के बाद भी मरम्मत की जानी चाहिए थी जिसके लिए बाकायदा धन भी आवंटित किया जा चुका था।
लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली के कारण वह धन कहा और किन विद्यालयों में लगाया गया यह जांच का विषय है। क्षेत्रीय विधायक ने आगाह किया है कि कूटना एवं खाई थी ना जैसे तमाम ऐसे विद्यालय हैं जहां किसी भी समय जानलेवा अनहोनी हो सकती है लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उन सब बातों से कोई सरोकार नहीं है क्योंकि वह ग्रामीण क्षेत्रों में जाते भी नहीं है।