आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को ईडी ने किया गिरफतार।

न्यूज़ 13 ब्यूरो

 न्यूज़ 13 ब्यूरो/ दिल्ली शराब घोटाला मामले में लंबी छापेमारी के बाद ईडी ने आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आपको बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले में आप सांसद संजय सिंह से 10 घंटे तक चली पूछताछ के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच उनके घर से ईडी दफ्तर ले जाया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद ईडी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं संजय सिंह की गिरफ्तारी के दौरान आप समर्थकों ने संजय सिंह के आवास पर जमकर हंगामा काटा।

यह भी पढ़ें 👉 भतरौजखान, परचून व कास्मेटिक की दुकान में शराब का धंधा करना दुकानदार को पड़ गया भारी, पुलिस ने किया गिरफतार, 10 हजार की शराब बरामद।

 आपको बता दें कि ईडी ने शराब घोटाला मामले में कोर्ट में जो चालान पेश किया था उसमें सांसद सिंह का नाम पहले से दर्ज है। मामले के मुख्य आरोपी और अब सरकारी गवाह बन चुके दिनेश अरोड़ा ने संजय सिंह का नाम लिया था। अरोड़ा के मुताबिक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की थी।संजय सिंह की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर जुबानी हमले करने शुरु कर दिये हैं।

यह भी पढ़ें 👉 सिक्किम में बादल फटने से भारी तबाही, सेना के 23 जवान लापता, सर्च अभियान ज़ारी।

आप नेता सौरभ भारद्वाज और आतिशी मार्लेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अपनी हार से बौखला गई है। इसलिए ये सब एक्शन लिया गया है। संजय सिंह की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने केंद्रीय एजेंसियों के बेजा इस्तेमाल से जोड़ते हुए कहा कि जो संजय सिंह संसद में पार्टी की बुलंद आवाज थे उसे दबाने की कोशिश की गई है। हम डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों को जेल हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *