भारी वर्षा के चलते कल इन जनपदों में स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी।

न्यूज़ 13 प्रतिनिधि देहरादून:-

देहरादून/ भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनाँक 26.07.2024 को पूर्वान्हः 01:00 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनॉक 27.07.2024 को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा तथा कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने / वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तद्मम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) एवं आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।

यह भी पढ़ें 👉 : मास्टर प्लान के कार्यो पर पूर्व सीएम हरीश रावत उठाये सवाल।

अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनॉक 27.07.2024 (शनिवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक) एवं ऑगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेगें। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *